चाकुलिया: परेशानियों के कारण बने हैं बाजार क्षेत्र से गुजरने वाले छाई से लदे ट्रैक्टर

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

चाकुलिया नगर पंचायत के मुख्य बाजार में धान के छिलके की छाई से लदे ट्रैक्टर राहगीरों और दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। ट्रैक्टरों से उड़ती छाई से आंखों में जलन हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसे तिरपाल से ढकने की आवश्यकता है ताकि स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

चाकुलिया: परेशानियों के कारण बने हैं बाजार क्षेत्र से गुजरने वाले छाई से लदे ट्रैक्टर

चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार में धान के छिलके की छाई (राख) से लदे ट्रैक्टर राहगीरों और दुकानदारों के लिए परेशानियों के कारण बने हैं। ‌ क्योंकि ट्रैक्टरों पर लदी छाई (राख) उड़ कर राजगीरों की आंखों में पड़ती हैं और आंखों में तेज जलन होती है। जानकारी के मुताबिक यहां की चावल मिलों और साबुन कारखानों से छाई को ट्रैक्टरों से हवाई पट्टी क्षेत्र में फेंका जाता है।‌ ट्रैक्टरों पर लदी छाई को तिरपाल से ढका नहीं जाता है और ना ही उस पर पानी डाला जाता है।‌ इसके कारण छाई से लदे ट्रैक्टर जब बाजार क्षेत्र से गुजरते हैं तो छाई उड़ती रहती है।

उड़ती हुई राहगीरों की आंखों में गिरती है।‌ इसके कारण आंखों में जलन होती है। ‌ गर्मी के मौसम में ट्रैक्टरों से छाई कुछ ज्यादा ही उड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए ट्रैक्टरों पर लदी छाई को तिरपाल से ढकना जरूरी है।‌ विदित हो कि यहां की कई राइस मिलों में ईंधन के रूप में धान के छिलके जलाए जाते हैं। वहीं साबुन कारखाने में ईंधन के रूप में धान के छिलके या फिर लकड़ी जलायी जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।