चाकुलिया में रामनवमी का अखाड़ा जुलूस कल, तैयारियां पूरी

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

चाकुलिया के नागानल मंदिर से 27 मार्च को रामनवमी का अखाड़ा जुलूस धूमधाम से निकाला जाएगा। तैयारी पूरी हो चुकी है। जुलूस दोपहर 3:00 बजे मंदिर परिसर से निकलेगा और मुख्य बाजार पथ से गुजरेगा। नगर पंचायत ने जुलूस के दिन मांस और मछली की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है।

चाकुलिया में रामनवमी का अखाड़ा जुलूस कल, तैयारियां पूरी

चाकुलिया: चाकुलिया के नागानल मंदिर से आगामी 27 मार्च को रामनवमी का अखाड़ा जुलूस धूमधाम से निकाला जाएगा। इसको लेकर कमेटी द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। महावीर झंडों से चाकुलिया बाजार क्षेत्र पट गया है। नागानल मंदिर की सफाई की साफ सफाई हो रही है। रामनवमी जुलूस कमेटी के संयोजक दिनेश सिंह ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 15 ‌अखाड़ा कमेटी के लोग नागानल मंदिर में जुटेंगे। मंदिर में पूजा अर्चना होगी। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे जुलूस निकाला जाएगा। नागानल मंदिर परिसर से निकाला गया जुलूस मुख्य बाजार पथ से गुजरेगा और पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पर समाप्त होगा।

इधर, नगर पंचायत प्रशासन ने जुलूस के दिन मांस और मछली की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि इसका उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।