चाकुलिया में 12587 मतदाता करेंगे 40 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
चाकुलिया नगर पंचायत में 23 फरवरी को मतदान होगा, जिसमें 12,587 मतदाता 40 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए 4 और वार्ड सदस्य पद के लिए 36 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा।

चाकुलिया में 12587 मतदाता करेंगे 40 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अध्यक्ष पद से 4 व वार्ड सदस्य पद से हैं 36 प्रत्याशी सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी पहुंच गई सुरक्षा के किए गए हैं पुख्ता इंतजाम चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत के लिए 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान कर्मी संबंधित क्लस्टर एवं मतदान केंद्र तक पहुंच चुके हैं। मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र और एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने रविवार को क्लस्टर एवं सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
पदाधिकारियों ने आवश्यकतानुसार दिशा निर्देश दिया। जानकारी हो कि चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 12 हजार 587 मतदाता 40 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी चंदना मुर्मू, झामुमो समर्थित प्रत्याशी सोमवारी सोरेन, जेएलकेएम समर्थित प्रत्याशी संध्या रानी सरदार एवं निर्दलीय शिलावती टुडू शामिल हैं। नगर पंचायत के 12 वार्डों में से तीन वार्ड (वार्ड संख्या 3, 8 एवं 12) में पहले ही वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद का निर्वाचन प्रत्यक्ष तरीके से जनता द्वारा किया जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष का चुनाव चुने गए वार्ड पार्षद करेंगे। वार्ड पार्षदों में से ही कोई एक उपाध्यक्ष बनेगा। इस बार चुनाव में मतदान करने की समय सीमा सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है। चाकुलिया नगर पंचायत में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान कर्मी संबंधित क्लस्टर तक पहुंच चुके हैं। पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। लोग निर्भीक होकर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेंगे। -सुनील चंद्र, अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला। --------------------------- चाकुलिया नगर पंचायत में 12587 मतदाता 23 फरवरी को डालेंगे। विभिन्न वार्डों में मतदाताओं की संख्या वार्ड संख्या पुरुष महिला कुल 1 562 587 1149 2 424 467 891 3 659 665 1324 4 539 553 1092 5 444 473 917 6 391 446 837 7 476 411 887 8 464 492 956 9 765 818 1583 10 558 568 1126 11 532 526 1058 12 380 387 767 फोटो-25 मतपेटी लेकर जाते मतदान कर्मी। फोटो-26 मतदान केंद्र का जायजा लेते अनुमंडल पदाधिकारी और एसडीपीओ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


