Ghatsila News: चाकुलिया: 108 महिलाओं ने पक्का घाट तालाब से निकाली भव्य कलश यात्रा
Ghatsila News: चाकुलिया के नया बाजार स्थित केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में सनातनी युवा मंच द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। सप्तमी पर 108 महिलाओं ने पूजा पंडाल से पक्का घाट तालाब तक कलश यात्रा निकाली। पूजा-अर्चना के बाद जल लेकर यात्रा मुख्य बाजार से पंडाल पहुंची, जहां शुभ मुहूर्त में घट स्थापित किया गया। स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती भी यात्रा में शामिल हुए।
Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित केदार नाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान से सनातनी युवा मंच भव्य तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन कर रहा है। मंच के तत्वावधान में शनिवार को दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सप्तमी के दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 108 महिलाएं दुर्गा पूजा पंडाल से मुख्य पथ होते हुए पक्का घाट तालाब पहुंचीं। यहां पूजा अर्चना के बाद कलश में जल भर कर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मुख्य बाजार पथ होते हुए पूजा पंडाल में पहुंची। कलश यात्रा में स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती भी शामिल हुए। पंडाल में शुभ मुहूर्त पर घट स्थापित किया गया।
कलश यात्रा में सनातनी हुआ मंच के संरक्षक विशाल बारीक, अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष राज कुमार मिश्रा, सचिव साइमंस कुमार, कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष विक्रम बारीक, पिंटू साहा,मनीष कुमार, देवनाथ दास, निखिल कुमार, अभिषेक पति, दुर्गा महतो, पिंटू ठाकुर, रंजन सिंह, अशोक कुमार, ललित सिंह समेत अन्य शामिल थे।

