Ghatsila News: आयुष्मान एकादश ने जीता सीसीएल का खिताब, सुरोजीत मैन ऑफ द सीरीज

हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

Ghatsila News: चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय में चाकुलिया चैंपियन्स लीग का पहला फाइनल मैच आयुष्मान एकादश और जय श्री राम 360 दाहीगोड़ा के बीच खेला गया। आयुष्मान एकादश ने 45 रन बनाकर मैच जीत लिया। विजेता टीम को 30000 रुपए और ट्रॉफी मिली, जबकि उपविजेता को 20000 रुपए दिए गए।

Ghatsila News:  आयुष्मान एकादश ने जीता सीसीएल का खिताब, सुरोजीत मैन ऑफ द सीरीज

Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में सुपर स्टार क्लब द्वारा आयोजित चाकुलिया चैंपियन्स लीग (सीसीएल) के पहले संस्करण का फाइनल मैच शनिवार को आयुष्मान एकादश और जय श्री राम 360 दाहीगोड़ा टीम के बीच खेला गया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर कुमार मोहंती उपस्थित थे। फाइनल मैच में आयुष्मान एकादश के कप्तान सायमंस कुमार ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जय श्री राम 360 दाहीगोड़ा की टीम ने निर्धारित चार ओवर में पांच विकेट खोकर 43 रन बनाए। 44 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयुष्मान एकादश की टीम 2.2 ओवर में 45 रन बनाकर फाइनल मैच को नौ विकेट से जीत लिया।

फाइनल मैच में विजेता टीम आयुष्मान एकादश को विधायक समीर कुमार मोहंती के हाथों 30000 रुपए और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 20000 रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में बेस्ट बॉलर नवीन बोदरा, बेस्ट बैट्समैन बंटी दास, मैन ऑफ द मैच(फाइनल) सुरोजीत दास को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज सुरोजित दास को विधायक द्वारा साइकिल पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में साइमंस कुमार,एन गंगाधर राव,सुशांत चौधरी,मनीष कुमार,परमीत सिंह,निखिल कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर सुजीत दास, प्रनव बेरा, गौतम शर्मा, हिमांशु दास समेत अन्य उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: आयुष्मान एकादश ने जीता सीसीएल का खिताब, सुरोजीत मैन ऑफ द सीरीज