Ghatsila News: चाकुलिया: तुलसीबनी शिवराम आश्रम में मां कुष्मांडा की हुई पूजा
हिन्दुस्तान, घाटशिला
Ghatsila News: चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम में शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। आनंद ब्रह्मचारी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख और समृद्धि की कामना की। अनुष्ठान में बबलु शुक्ला, कन्हैया सहल, भारती देवी, मालती देवी और अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।
चाकुलिया: तुलसीबनी शिवराम आश्रम में मां कुष्मांडा की हुई पूजा
Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम में शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन बुधवार को मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा श्रद्धा और भक्ति से हुई। आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने मां कुष्मांडा की पूजा हुई। इस मौके पर अनेक पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर परिवार के सुख और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बबलु शुक्ला, कन्हैया सहल,भारती देवी, मालती देवी, मोली देवी, नंद गोपाल महतो,अलका दियासी समेत अनेक पुरुष और महिला श्रद्धालु उपस्थित थे।

