Ghatsila News: गणेश पूजा को लेकर जादूगोड़ा में तैयारी पूरी
Ghatsila News: जादूगोड़ा में गणेश पूजा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यूसील कॉलोनी, मोड़ चौक और आसनबनी में भव्य पंडाल बनाए गए हैं, जहां रंग-बिरंगी सजावट की जा रही है। पूजा कमिटियों द्वारा श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। गणेश चतुर्थी को लेकर क्षेत्र में उत्साह है।

Ghatsila News: जादूगोड़ा। जादूगोड़ा क्षेत्र में गणेश पूजा को लेकर विभिन्न पूजा कमिटियों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गणेश चतुर्थी को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी स्थित ए टाइप पूजा पंडाल, मोड़ चौक, आसनबनी समेत आसपास के कई स्थानों पर पूजा के लिए भव्य पंडालों का निर्माण कराया गया है। पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाने का कार्य भी अंतिम चरण में पूरा कर लिया गया है। गणेश पूजा को लेकर पूजा कमिटियों के सदस्यों द्वारा कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। पंडाल निर्माण के साथ विद्युत सज्जा, साज-सज्जा और पूजा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया गया है।
वहीं, कई स्थानों पर रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनने वाली है। यूसील कॉलोनी के ए टाइप क्षेत्र में गणेश पूजा को लेकर विशेष तैयारी की गई है। इसी तरह जादूगोड़ा मोड़ चौक और आसनबनी में भी पूजा कमिटियों द्वारा भव्य पंडाल तैयार किए गए हैं। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कमिटियों द्वारा व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


