Ghatsila News: बंगाली समुदाय का पहला सोमवारी आज, शिवालय सज-धजकर तैयार

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: गाटशिला में बांग्ला सावन के पहले सोमवारी की तैयारी पूरी हो चुकी है। श्रद्धालु आज चित्रेश्वर मंदिर से जादूगोड़ा के सिद्धेश्वर मंदिर तक जलाभिषेक करेंगे। सावन में हर सोमवारी बाबा भोलेनाथ का श्रंगार किया जाएगा। साथ ही भगवान के भक्तों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या का आयोजन होगा।

Ghatsila News: बंगाली समुदाय का पहला सोमवारी आज, शिवालय सज-धजकर तैयार

Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। बांग्ला सावन का पहला सोमवारी को लेकर घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न शिवालयों को बेहतर ढंग से सजाया-संवारा जा रहा है। पहली सोमवारी यानी आज घाटशिला अनुमंडल के चित्रेश्वर मंदिर से लेकर जादूगोड़ा के सिद्धेश्वर मंदिर तक श्रद्धालु सोमवार की अहले सुबह से शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। घाटशिला में गोपालपुर फाटक, शिव मंदिर मऊभंडार, शिव मंदिर ब्लॉक परिसर, प्रसिद्ध शिव मंदिर काशिडांगा, शिव मंदिर बड़ाजुड़ी, बहरागोड़ा के प्रसिद्ध शिव मंदिर चित्रेश्वर समेत पूरे अनुमंडल के शिव मंदिरों में रविवार को साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया। इस मौके पर गोपालपुर शिव मंदिर के पुजारी ने बताया कि बांग्ला पंचांग के अनुसार पहली सोमवार बंगाली समुदाय के लिए आज से होगी।

बंगाली समुदाय का सावन माह में पांच सोमवारी होगी। जिसकी शुरुआत आज से हो रही है। जबकी बिहारी समुदाय का सावन 28 जुलाई से शुरू होगा। उनका पहला सोमवारी 3 अगस्त को होगी। हालांकि इस क्षेत्र में बंगाली समुदाय की बहुलता के कारण आज से ही सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगेगी। इसको लेकर मंदिर कमेटी के लोगों द्वारा बेहतर ढंग से तैयारी की जा रही है। सावन माह में हर सोमवारी के दिन बाबा भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया जाता है। साथ ही साथ हर सोमवार को मंदिर कमेटी के लोगों द्वारा भव्य प्रसाद वितरण के साथ-साथ कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या का भी आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि सावन माह में सोमवारी का व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। हालांकि सोमवारी के आगमन के साथ ही बाजारों में फलों के दाम में बेहताशा वृद्धि देखने को मिल रही है। केला को छोड़कर कोई भी फल 100 रुपये से कम नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।