Ghatsila News: पावन कलश का कराया गया पंचायतों के मंदिरों में भ्रमण
हिन्दुस्तान, घाटशिला
Ghatsila News: धालभूमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष काकुली सिंह के नेतृत्व में संत शिरोमणि रविदास जी के प्रकाश उत्सव पर पावन कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मऊभंडार शिव मंदिर से शुरू होकर 11 पंचायतों के मंदिरों में गई, जहां संत रविदास जी की स्वागत किया गया।

Ghatsila News: धालभूमगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रखंड अध्यक्ष काकुली सिंह के नेतृत्व में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर पावन कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मऊभंडार शिव मंदिर से निकलकर धालभूमगढ़ परिक्षेत्र के 11 पंचायत के मंदिर में भ्रमण करवाई गई। सभी मंदिरों में संत शिरोमणि रविदास जी की कलश यात्रा का स्वागत किया गया । मौके पर शोभा सरकार, मनोज बिश्नोई, दीपू अधिकारी, विजय मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, महेश गोराई, वापी सेन, आकाश नाथ, सूरज नाथ, विप्लव साहु, दीपक नाथू ,पलटू साहू, आरती घोष आदि उपस्थित थे।


