Ghatsila News: हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी के रंग में रंगा संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर का प्रांगण

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम एवं भारतीय संस्कृति से परिचित कराना था। भक्ति प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया।

Ghatsila News: हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी के रंग में रंगा संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर का प्रांगण

Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर, घाटशिला की प्रार्थना सभा में सोमवार को हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। हिंदी भाषा के सम्मान के साथ भगवान गणेश की आराधना ने दिया ज्ञान, संस्कृति और परंपरा का संदेश। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम एवं सम्मान की भावना विकसित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से उन्हें परिचित कराना था। इस कार्यक्रम का शुभारंम विद्यालय कॉयर ग्रुप द्वारा भगवान गणेश कि स्तुति के साथ किया गया। कक्षा सातवीं 'ब' की छात्रा वंशिता गोराई ने सुविचार, कक्षा पांचवी 'अ' के छात्र आदर्श कुमार सिसोदिया ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के महत्वता का बड़े ही सुंदर ढंग से वर्णन किया।

कक्षा 12वीं 'स' की छात्रा अमृता माझी द्वारा गीता के श्लोकों कि प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्राचार्य डॉ श्रीनिबास मिश्रा ने हिंदी दिवस व गणेश चतुर्थी के पावन पर्व का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए बच्चों को पौराणिक मान्यताओं से अवगत कराया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी के रंग में रंगा संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर का प्रांगण