भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा
बहरागोड़ा के जवाहर नवोदय विद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। प्राचार्य डॉ जनार्दन सिंह ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नायक नाटक के माध्यम से बिरसा मुंडा के आदर्शों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बालिकुड़िया में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूल के प्राचार्या डॉ जनार्दन सिंह ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने के साथ-साथ सरकार द्वारा उनकी 150 वीं जयंती वर्ष पर आधारित एक पखवाड़े का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसके तहत स्कूल परिसर में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में स्कूल परिसर में भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित नायक नाटक का आयोजन किया गया था।
प्राचार्य ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जीवन आदर्शों को जीवन में अपनाकर हम समाज और राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं। जनजातीय समुदाय अपनी विशिष्ट सभ्यता, संस्कृति, पूजा पद्धति, गीत-संगीत और जीवन शैली के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में भी इस समुदाय ने अपनी परंपराओं को सहेज कर रखा है जो गर्व की बात है। प्रमुख ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाया जा रहा यह पखवाड़ा जनजातीय समाज की संस्कृति, खानपान और रहन-सहन को नजदीक से समझने का अवसर देगा। इस मौके पर मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुजाता महंता, कृष्णा विश्वास, प्रिया प्रियदर्शनी, स्वीटी श्यामल, सीमा कुमारी, ब्यूटी साइकिया, आकांक्षा सिंह, अप्सरा बाला आदि शिक्षक उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




