केन्द्रीय विद्यालय सुरदा में मनाया गया भारतीय भाषा उत्सव
केंद्रीय विद्यालय सुरदा में महाकवि सुब्रह्मण्य भारती के जन्मदिवस पर भारतीय भाषा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और चित्र पर पुष्पार्पण से हुई। शिक्षकों और छात्रों ने भारत...
मुसाबनी। केंद्रीय विद्यालय सुरदा में महाकवि सुब्रह्मण्य भारती के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को भारतीय भाषा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन और महाकवि सुब्रह्मण्य भारती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण कर किया गया। इस अवसर पर स्नातकोत्तर शिक्षक (हिन्दी) बाबू लाल द्वारा महाकवि सुब्रह्मण्य भारती के भारतवर्ष के प्रति योगदानों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विविध भाषाओं संथाली, भोजपुरी, बांग्ला और गुजराती के माध्यम से भारत की विविधतायुक्त संस्कृति का गौरवगान किया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मायसा मार्डी ने अपने उद्बोधन में भाषाओं को विचारों और भावनाओं को बताते हुए मातृभाषा के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं का सम्मान करने तथा विभिन्न भारतीय भाषाओं को सीखने के लिए छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया। बताया गया कि वर्ष 2024 के लिए थीम 'भाषाओं के माध्यम से एकता' रही, जिसके अन्तर्गत 4 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक प्रत्येक सप्ताह प्रकृति और पर्यावरण आधारित कविता पाठ, कुकबुक परियोजना, फ़िल्म स्क्रीनिंग, चित्रकला और नारा लेखन, द्विभाषी काव्यपाठ, भाषा मित्र पहल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान दिवस जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संचालन स्नातकोत्तर शिक्षक (हिन्दी) बाबू लाल द्वारा किया गया। मौके पर शिक्षकों में बी एन पात्र, श्वेता सेठी, अनिमा नंदा, पूनम श्रीवास्तव, उत्तम महतो, शांता मीना, विभास कुमार, सतवंत भारद्वाज, पुष्पलता मोहाली, प्रदीप कुमार पाल आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


