बहरागोड़ा महाविद्यालय में अम्बेडकर जयंती समारोह मना
बहरागोड़ा महाविद्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ प्रवीण कुमार चंचल ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। वक्ताओं ने अंबेडकर के जीवन और उनके योगदानों पर प्रकाश डाला। भाषण प्रतियोगिता में सोनाली घोष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा महाविद्यालय सभागार में आइक्यूएसी, एनएसएस और राजनीतिक विज्ञान विभाग के तत्वावधान में सोमवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार चंचल द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में कौशिक महतो, वी एम तिरु, पूनम कुमारी, बी बी आर नायक, राजीव प्रियदर्शन, समरेंद्र रंजन, तिलेश्वर रविदास एवं जितेंद्र कुमार ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष एवं उनके द्वारा किए गए सामाजिक, शैक्षिक और संवैधानिक योगदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया और भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा भाषण एवं कविता पाठ की प्रस्तुति की गई। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सोनाली घोष को प्रथम, मनोहर प्रधान और स्वगतीका बेरा संयुक्त रूप से द्वितीय और उमा रानी भद्रा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। समारोह का संचालन डॉ सुरेंद्र कुमार मौर्य और धन्यवाद ज्ञापन समीर कच्छप द्वारा किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


