Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsCelebrating 26th Birth Anniversary of Late Student Shubhra Kanti Ghosh at Saraswati Shishu Mandir
रागुनिया शिशु मंदिर में शुभ्र कांति घोष की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

रागुनिया शिशु मंदिर में शुभ्र कांति घोष की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

संक्षेप: बहरागोड़ा के रागुनिया गांव में सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को स्कूल के पहले छात्र शुभ्र कांति घोष की 26वीं जयंती मनाई गई। सभी अभिभावकों और बच्चों ने मूर्ति पर माल्यार्पण किया। शुभ्र की पांच साल पहले...

Mon, 27 Oct 2025 11:48 AMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बहुलिया पंचायत अंतर्गत रागुनिया गांव में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को स्कूल के सचिव श्रीबत्स घोष के पुत्र स्कूल के प्रथम छात्र स्व. शुभ्र कांति घोष की 26वीं जयंती स्कूल परिवार में समारोह पूर्वक मनाई गई। स्कूल में उपस्थित सभी अभिभावक तथा बच्चों ने एक-एक कर मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर श्रीबत्स घोष ने बताया कि मेरे पुत्र इस स्कूल का प्रथम छात्र था। बताया गया कि स्व. शुभ्र कांति घोष की पिछले पांच साल पहले जमशेदपुर में अप्रेंटिस करने के दौरान धालभूमगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।