ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलाबालीबांध में मनाया गया करमा पर्व, झुमूर पर झूमे ग्रामीण

बालीबांध में मनाया गया करमा पर्व, झुमूर पर झूमे ग्रामीण

चाकुलिया के कुचीयाशोली पंचायत के बालीबांध गांव में कुर्मी सुसार समिति द्वारा करमा पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सह झुमूर संध्या का आयोजन...

बालीबांध में मनाया गया करमा पर्व, झुमूर पर झूमे ग्रामीण
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाSat, 22 Sep 2018 04:53 PM
ऐप पर पढ़ें

चाकुलिया के कुचीयाशोली पंचायत के बालीबांध गांव में कुर्मी सुसार समिति द्वारा करमा पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सह झुमूर संध्या का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि करमा पूजा प्रकृति का पर्व है। झारखंड की पहचान जल जंगल जमीन से है। विकास के नाम पर प्रकृति का जो दोहन हो रहा है, उसका परिणाम हम सबके सामने है। आज हम सब को सामूहिक रूप से प्रकृति को बचाने के लिए कोशिश करने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पोटका की जिला परिषद सदस्या चन्द्रावती महतो उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि करमा पूजा झारखंड के सबसे बडे त्योहारो में से एक है। मूलवासी और आदिवासी को प्रकृति की रक्षा के लिए संगठित होना होगा। इस अवसर पर प्रतिभाशाली बच्चों और कुरमी समुदाय के प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित किया गया। सभा को झामुमो केन्द्रीय समिति सदस्य सुनील महतो, जिला पार्षद शिव चरण हासदा, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मनसा राम महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज माहापत्रा, रतन महतो और मनोरंजन महतो ने भी संबोधित किया। सभा में पंकज महतो, बसुदेब महतो,निर्मल महतो, बलराम महतो समेत कुरमी समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें