अनियंत्रित होकर धान लगे खेत में जा घुसी कार, बाल-बाल बचे व्यवसायी
बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें स्वर्ण व्यवसायी शैलेंद्र राणा बाल-बाल बच गए। वह मिदनापुर से सोने की खरीदारी कर लौट रहे थे। कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी, लेकिन उसमें मौजूद 8 से 9 लाख रुपये का सोना सुरक्षित रहा। स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर कार को बाहर निकाला।

अनियंत्रित होकर धान लगे खेत में जा घुसी कार, बाल-बाल बचे व्यवसायी बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र गम्हरिया पंचायत के छोटा सिरसी गांव के पास गुरुवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में सालझाटिया गांव निवासी स्वर्ण व्यवसायी शैलेंद्र राणा बाल-बाल बच गए। राहत की बात यह रही कि कार में मौजूद करीब 8 से 9 लाख रुपये मूल्य का सोना पूरी तरह सुरक्षित है। मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्ण व्यवसायी शैलेंद्र राणा कार से पश्चिम बंगाल के मिदनापुर गए थे। वहां से अपनी दुकान के लिए सोने की खरीदारी कर वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान छोटा सीरसी गांव के पास उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में जा घुसी।
दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, व्यवसायी को गंभीर चोटें नहीं आईं हैं। उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दुर्घटनाग्रस्त कार को खेत से बाहर निकाला गया। व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि वे मिदनापुर से व्यापारिक कार्य निपटा कर घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



