Ghatsila News: सोमवार की रात चुडिंदा में चोरों का आतंक, 3 घरों से लाखों की गहनों की चोरी

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: गालूडीह थाना क्षेत्र के जोड़सा पंचायत में अज्ञात चोरों ने तीन घरों में चोरी की। चोरों ने अलमीरा तोड़कर सोने-चांदी के गहने ले गए। परिवार पूजा के दौरान घर से बाहर थे। पुलिस ने मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली है।

सोमवार की रात चुडिंदा में चोरों का आतंक, 3 घरों से लाखों की गहनों की चोरी
सोमवार की रात चुडिंदा में चोरों का आतंक, 3 घरों से लाखों की गहनों की चोरी

Ghatsila News: गालूडीह। गालूडीह थाना क्षेत्र के जोड़सा पंचायत के चुडिंदा गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर अलमीरा तोड़कर सोने-चांदी के गहने ले गए।मानिक सिंह,करमू सिंह और मनोज गोप ने बताया कि गांव में ही गणेश पूजा था इसी के उपलक्ष्य में झुमूर का कार्यक्रम चल रहा था।

घटना का विवरण

उन्होंने कहा कि परिवार के सभी लोगों के साथ घर में ताला लगाकर बगल में हो रहे झूमर नृत्य देखने गए थे। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घरों के पीछे और छत से घर में घुसकर सहित ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। परिवार के लोग जब देर रात घर लौटे तब परिजनों ने समान बिखरा होने से चोरी की जानकारी मिली। इधर परिवार के लोगों ने सोमवार की रात को ही पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई

सोमवार की रात पुलिस ने काफी छानबीन की इसके साथ कुछ को संदेह में लाकर पुछताछ कर रही है।इधर मंगलवार को गालूडीह पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली। डोग स्कावट ने कुत्ता को फेंके गए ताले,चप्पल और पांव के निशान सुंघा कर जांघ का प्रयास किया कुता नरसिंहपुर मुख्य सड़क तक जाकर रूक जा रहा था।।इधर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

2 लाख के गहने की हुई चोरी

चोरी गए गहनों की सूची

मानिक सिंह ने बताया कि सोने का रोकेट,चांदी का पायल और सोने का कान का एक जोड़ा ।करमू सिंह ने बताया कि सोने का अंगुठी,सोने का कान का और चांदी का चेन वहीं मनोज गोप ने बताया कि अंगुठी,रोकेट चांदी की चुडी़, बिछियां और बेस्लेट लगभग एक लाख रुपए की चोरी हो गई।

सामान्य प्रश्न

✦यह चोरी कब हुई?−
यह चोरी सोमवार की रात को हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: सोमवार की रात चुडिंदा में चोरों का आतंक, 3 घरों से लाखों की गहनों की चोरी