इलाज कराने गये नरिसंगगढ़ निवासी के घर चोरी
धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ निवासी सुबोध कुमार साव के घर पर बीती रात चोरी हो गई। सुबोध इलाज के लिए बाहर थे। पड़ोसी ने दरवाजे का ताला टूटा देखा और पुलिस को सूचना दी। चोरों ने घर के पास गैस सिलेंडर छोड़कर भाग गए। चोरी के नुकसान का पता परिवार के लौटने पर चलेगा।

धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ निवासी गृह स्वामी सुबोध कुमार साव उर्फ काजू के घर पर बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। फिलहाल सुबोध कुमार साव इलाज करने बाहर गये हैं। पड़ोस की दुकान में काम करने वाले दैनिक भोगी कर्मचारी ने सुबह दुकान आने पर पड़ोसी के दरवाजे का ताला खुला देखकर सुबोध के आने की बात पूछी और स्वास्थ्य की जानकारी के लिए दरवाजे की ओर बढ़ा, मगर घर की सीढ़ी पर टूटे हुए तालों को देखकर रुक गया, ताला टूटने की जानकारी लोगों को दी। स्थानीय लोगों द्वारा परिवार के घर में नहीं रहने के कारण इसकी सूचना धालभूमगढ़ थाने को दी।
इसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जानकारी गृह स्वामी सुबोध कुमार साव उर्फ काजू साव को दी गई। चोरों ने घर से कुछ दूरी पर गली में एक रसोई गैस का सिलेंडर रखकर गंदे कपड़ों से ढक दिया और भाग गए। गृह स्वामी के उपस्थित नहीं रहने के कारण चोरी में हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त नहीं की जा सकी और इसकी लिखित सूचना भी समाचार लिखे जाने तक थाने को नहीं दी गई है। पुलिस मामले की अपने स्तर से जांच प्रारंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि परिवार के लौटने के बाद ही कितने की चोरी हुई है जानकारी मिल पायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


