शोक संतप्त परिवार से मिले बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी

Jan 16, 2026 04:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

घाटशिला के पुतरु गांव में तारापदो महतो की निर्मम हत्या की गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस से त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग की। सरकार ने अपराधियों को कठोर सजा देने का वादा किया है।

शोक संतप्त परिवार से मिले बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी

घाटशिला। विगत सोमवार की शाम गालूडीह के पुतरु गांव निवासी तारापदो महतो की निर्मम हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गई थी। इस दुखद घटना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शोकाकुल परिवार से शुक्रवार को मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि इस जघन्य हत्या में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही परिजनों को विश्वास दिलाते हुए उनसे आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द अंतिम संस्कार संपन्न कराएं, ताकि प्रशासन को आगे की कानूनी कार्रवाई करने में सहयोग मिल सके।

श्री षाड़ंगी जी ने मृतक तारापदो महतो के बड़े भाई श्री षष्ठी महतो को पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता कर मामले की त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया। साथ ही श्री षाडंगी ने राज्य के पुलिस महानिदेशक श्री तदाशा मिश्रा से भी बात कर इस गंभीर घटना पर संज्ञान लेने एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर श्री कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार है, जहां अपराधियों को न तो संरक्षण मिलेगा और न ही किसी दोषी को बख्शा जाएगा और झामुमो पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाने के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।