धाधिका में सिंदरा खाल पर पुल का निर्माण अंतिम चरण में, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Apr 06, 2026 12:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

पर पुल का निर्माण अंतिम चरण में, ग्रामीणों को मिलेगी राहत चाकुलिया। संवाददाता चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के धाधिका गांव के पास सिंदरा खाल पर

धाधिका में सिंदरा खाल पर पुल का निर्माण अंतिम चरण में, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के धाधिका गांव के पास सिंदरा खाल पर पुल का निर्माण अंतिम चरण पर है। अप्रैल माह के अंत तक पुल की ढलाई का काम पूर्ण हो जाएगा। ‌इस पुल के बन जाने से कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। ‌ खासकर इस मार्ग पर बरसात के मौसम में आवागमन ठप नहीं होगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 2.65 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण हो रहा है। धालभूम कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड इस का निर्माण कर रहा है। निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है।

‌ संवेदक के मुताबिक अप्रैल माह तक पुल का निर्माण पूर्ण हो जाएगा। इधर, सोनाहातू पंचायत के पुराना आंधारिया के पास भी चड़ईडुबा नाला पर पुल निर्माण का निर्माण शुरू हो गया है। ‌ इस का निर्माण भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 1.35 करोड़ की लागत से हो रहा है। इस योजना के संवेदक भी धालभूम कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड है। इस पुल के बन जाने से सोनाहातू पंचायत से कालियाम पंचायत में आवागमन में सुविधा होगी। विदित हो कि उक्त स्थल पर वर्षों पूर्व बना पुल जर्जर हो गया था। बरसात में जर्जर पुल के ऊपर से पानी बहता था। इसके कारण बरसात में इस मार्ग पर आवागमन ठप हो जाता था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।