Ghatsila News: डेढ़ करोड़ से बनेगी चुआशोल सड़क : विधायक
Ghatsila News: मुसाबनी के पारूलिया पंचायत में चुआशोल की जर्जर सड़क का निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने किया। यह कार्य मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 1.5 करोड़ रुपए की लागत से होगा। सड़क के साथ तीन कल्वर्ट का भी निर्माण होगा, जिससे ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।

Ghatsila News: मुसाबनी। प्रखंड क्षेत्र की पारूलिया पंचायत के चुआशोल जाने वाली जर्जर मुख्य सड़क निर्माण कार्य का गुरुवार को घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने ग्राम प्रधान अशोक सोरेन, पंचायत समिति सदस्य हरिशरण महाकूड़, मुखिया नंदी गागराई की उपस्थिति में शिलान्यास किया। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृत है, जो चुआशोल चौक से जीतराम बास्के के घर तक डेढ़ किलोमीटर बनेगी। सड़क निर्माण कार्य की प्रकरण राशि डेढ़ करोड़ रुपए है। इस सड़क निर्माण के साथ ही तीन कल्वर्ट का भी निर्माण किया जाना है। इस सड़क का निर्माण कार्य अभिनव इंडिया इंटरप्राइजेज जमशेदपुर द्वारा किया जाना है। इस शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों पहले इस सड़क का निर्माण हुआ था, जिसके कारण यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी, इसके निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा पूर्व में मांग की गई थी, जिसके आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए की सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जा रहा है।
उन्होंने संवेदक को सख्त निर्देश दिया कि वे टेंडर नियम के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सड़क के निर्माण का कार्य करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, जिला पार्षद प्रतिनिधि बुद्धेश्वर मुर्मू, काली पदों गोराई, महेश्वर हादसा, संजीवन पातर, सोमाय सोरेन, के बी फरीद, गणेश टुडू, शेख सुल्तान, पूर्व मुखिया शंभू गगराई, दाता कर्ण नायक, जीत राम बास्के आदि उपस्थित थे।


