Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsBridge Construction Demand in Kulmara Village Residents Protest Voting Decision
कुलमारा गांव में चुनाव के बाद बनेगी पुलिया, लिखित समझौता

कुलमारा गांव में चुनाव के बाद बनेगी पुलिया, लिखित समझौता

संक्षेप:

मुसाबनी प्रखंड के कुलमारा गांव में लुद्दाम तांड झरना पर जर्जर पुलिया के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों से मुलाकात की। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में पुलिया टूट जाती है और इससे 15 किलोमीटर दूर के गांवों का संपर्क टूट जाता है। अधिकारियों ने चुनाव बाद निर्माण का आश्वासन दिया है।

Wed, 5 Nov 2025 02:19 AMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

जादूगोड़ा, संवाददाता। मुसाबनी प्रखंड के कुलमारा गांव में मंगलवार को लुद्दाम तांड झरना पर जर्जर पुलिया के निर्माण को लेकर घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद, सीओ पवन कुमार सिंह, आरएफओ बिमद कुमार, मुखिया बॉबी मार्डी समेत अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों के संग पुलिया का जायज़ा लिया। वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि पुलिया का निर्माण नए सिरे से कभी नहीं हुआ, बरसात में हमेशा पुलिया टूट जाती है और 15 किलोमीटर क्षेत्र से जो भी ग्रामीण बसे हुए हैं बरसात के समय पुलिया टूट जाने से आवागमन में संपर्क बंद हो जाता है। बैठक में पदाधिकारियों ने लिखित समझौते किया और यह तय हुआ कि घाटशिला उपचुनाव के बाद ग्रामीणों की इस पुल निर्माण मांग को पूरा किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने वोट का फैसला लिया। माटीगोड़ा पंचायत से तीन किमी अंदर है पुलिया गौरतलब हो कि मुसाबनी प्रखंड की माटीगोड़ा पंचायत के राखा कॉपर माइंस से तीन किलोमीटर अंदर कुलमारा गांव में स्थित लुद्दाम तांड झरना पर वर्षों पहले ब्रिटिश काल में पुलिया का निर्माण हुआ था। जबकि इन दिनों पुल काफी जर्जर अवस्था में है और एकमात्र पुलिया है जो लगभग दस गांव को जोड़ती है। कई बार बरसात में पुलिया टूट जाती है, जिससे की ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की मांग को लेकर वोट के विरोध का ऐलान कर दिया था, इसे लेकर मंगलवार को बैठक हुई। मौके पर मुखिया बॉबी मार्डी, पंचायत समिति गोरा पूर्ति, उपमुखिया सूरसिंह जोंकों, सुशेन कालिंदी, लोगेन भूमिज,शिवनाथ सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।