केंद्रीय ब्रह्मर्षि विकास मंच ने जादूगोड़ा शाखा का किया पुनर्गठन

Feb 09, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

जादूगोड़ा में ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष का चयन किया गया। फरवरी में केंद्रीय कमेटी का गठन होगा। 11 क्षेत्रीय कमेटी का गठन हो चुका है। मार्च में सहजानंद सरस्वती की जयंती मनाई जाएगी।

केंद्रीय ब्रह्मर्षि विकास मंच ने जादूगोड़ा शाखा का किया पुनर्गठन

जादूगोड़ा, संवाददाता। ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का चुनाव संचालन समिति रविवार को जादूगोड़ा पहुंची व यूसील आवासीय कॉलोनी स्थित सामुदायिक केंद्र जादूगोड़ा में बैठक कर शाखा का पुनर्गठन किया गया। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय कमेटी का गठन होना है। इसको लेकर क्षेत्रीय कमेटी की विस्तार तेज हो गई है। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी की चुनाव संचालन समिति ने बैठक कर सर्वसम्मति से अध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, महासचिव चंद्र भूषण सिंह व कोषाध्यक्ष आर एन विद्यार्थी का चयन किया गया। यह कमेटी इसी माह में केंद्रीय कमेटी के चुनाव में मतदान में हिस्सा लेगी व केंद्रीय कमेटी का गठन किया जाएगा।

बताते चलें कि 11 क्षेत्रीय कमेटी का गठन कर लिया है। पूर्वी सिंहभूम जिला केंद्रीय ब्रह्मर्षि विकास मंच चुनाव से पूर्व पूरे ग्रामीण क्षेत्र की कमेटियों का पुनर्गठन में जुटी है। फिलहाल आठ शेष बची कमेटियों का पुनर्गठन होना है। सभी क्षेत्रीय कमेटी का गठन के साथ ही जिला की केंद्रीय कमेटी का गठन फरवरी के अंतिम सप्ताह में होगी। तत्पश्चात युवा मंच व महिला कमेटी का गठन को प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चुनाव संचालन समिति के संयोजक राजकिशोर सिंह, दीपू सिंह ने कहा आगामी मार्च में अंतिम सप्ताह में सहजानंद सरस्वती की भव्य जयंती मनाई जाएगी। वहीं जादूगोड़ा समेत हर इकाई में ब्रह्मर्षि विकास मंच का अपना भवन बनाया जाएगा। बैठक में केंद्रीय ब्रह्मर्षि विकास मंच की चुनाव संचालन समिति की ओर से संयोजक राजकिशोर सिंह, दीपू सिंह (उपाध्यक्ष), रवि भूषण शर्मा, राम नाथ पांडे, जय किशोर, सतेंद्र कुमार, उदय सिंह। वहीं जादूगोड़ा से उपेंद्र शर्मा, चंद्र भूषण सिंह, आर एन विद्यार्थी, श्रीनिवास सिंह, संदीप शर्मा, सुभाष चौधरी, मुन्ना सिंह (सूरदा), शशि भूषण शर्मा, अजय कुमार सिंह। मृत्युंजय दुबे समेत काफी संख्या ब्रह्मर्षि समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।