Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsBorello Accident at Burudih Dam 10 Injured Including Children Public Outrage
घाटशिला के बुरुडीह डैम में पिकनिक मना रहे लोगों पर चढ़ी बोलेरो, 10 घायल, चार गंभीर, लोगों ने गाड़ी फूंकी

घाटशिला के बुरुडीह डैम में पिकनिक मना रहे लोगों पर चढ़ी बोलेरो, 10 घायल, चार गंभीर, लोगों ने गाड़ी फूंकी

संक्षेप:

घाटशिला के बुरुडीह डैम में रविवार को पिकनिक मना रहे लोगों पर बोलेरो चढ़ गई। इस घटना में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई बच्चे शामिल हैं। चार लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटनास्थल पर लोगों ने बोलेरो में आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jan 12, 2026 03:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला के बुरुडीह डैम में रविवार की शाम जमशेदपुर के सोनारी और डिमना से पिकनिक मनाने आए लोगों पर बोलेरो चढ़ गई। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए। इनमें कई बच्चे भी हैं। चार लोगों की हालत गंभीर है। घटना से आक्रोशित लोगों ने बोलेरो में आग लगा दी। घायलों को स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान बोलेरो में बैठे रसोइया को चालक समझ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस की निगरानी में उसका अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बोलेरो सवार बंगाल के गोपीबल्लभपुर के लोग पिकनिक मनाने आए थे।

घटना में कृष्णा पाल का पैर टूट गया है, जिसे घाटशिला अनुमंडल अस्पताल से एमजीएम रेफर किया गया है, वहीं, अन्य घायल वरुण विश्वकर्मा, संतोष महतो, मनीष महतो का इलाज घाटशिला अनुमंडल अस्पाल में किया जा रहा है। इनके अलावा अन्य घायलों को मामूली चोट लगी है। जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के सोनारी एवं डिमना से तीन टेंपो पर सवार होकर लोग बुरुडीह डैम पिकनिक मनाने आए थे। इस दौरान वे लोग तिरपाल बिछाकर खाना खा रहे थे और कुछ लोग सोये हुए थे। इस दौरान गोपीबल्लभपुर (बंगाल) से भी लोग बोलेरो से पिकनिक मनाने आए थे। उनके साथ आए रसोइया सनातन मल्लिक को लोगों ने बोलेरो में म्यूजिक सिस्टम ऑन करने को कहा। बोलेरो में पहले से चाभी लगी थी। सनातन से गलती से बोलेरो स्टार्ट होकर चल पड़ी। इस दौरान उसने हड़बड़ाकर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे बोलेरो पिकनिक मना रहे लोगों पर चढ़ गई। इससे अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। साथ ही रसोइये को पकड़कर बोलेरो में आग लगा दी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और रसोइये को हिरासत में लेकर घायलों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक सभी का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि पुलिस बोलेरो सवारों के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;