ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलापुस्तक सबसे श्रेष्ठ मित्र : षाड़ंगी

पुस्तक सबसे श्रेष्ठ मित्र : षाड़ंगी

परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय वन में आठ से 14 नवंबर तक पुस्तकालय सप्ताह मनाया...

पुस्तक सबसे श्रेष्ठ मित्र : षाड़ंगी
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाWed, 21 Nov 2018 04:41 PM
ऐप पर पढ़ें

परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय वन में आठ से 14 नवंबर तक पुस्तकालय सप्ताह मनाया गया। इसमें वर्ग छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी में कहानी कथन प्रतियोगिता और नवम एवं दशवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता व पुस्तक प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कड़ी में 18 नवंबर को जमशेदपुर पुस्तक मेला में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पुरस्तकों की खरीद की गई। इस बारे में विद्यालय के प्राचार्य सुशांत कुमार षाड़ंगी ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए पुस्तक सबसे श्रेष्ठ मित्र होता है। विद्यार्थियों को पुस्तक पढ़ने की आदत होनी चाहिए। इस आदत को बढ़ाने में पुस्तकालय सप्ताह उपयोगी साबित हुआ है। बताया कि 24 नवंबर को पुस्तकालय सप्ताह का समापन समारोह मनाया जाएगा। मौके पर बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ़ सत्यप्रिय महालिक मुख्य रूप से मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें