तालाब में तैरते मिला युवक का शव

Feb 23, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

डुमरिया थाना क्षेत्र के खड़िदा गांव में एक युवक गुरुचरण सीट (44) का शव तालाब में तैरता मिला। मृतक रविवार को शादी भोज में शामिल होने निकले थे। उनके छोटे भाई ने तालाब के पास कपड़े और चप्पल देख कर उनकी पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच शुरू कर दी है।

तालाब में तैरते मिला युवक का शव

तालाब में तैरते मिला युवक का शव डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया थाना क्षेत्र के खड़िदा गांव के युवक गुरुचरण सीट (44) का शव गांव के पुलिन चन्द्र दास के तालाब में तैरते अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार, मृतक के छोटे भाई रंजन सीट ने बताया भैया रविवार को खड़िदा गांव में ही शादी भोज में शामिल होने के लिए शाम को लगभग 7.30 बजे घर से निकले हुए थे। इसके बाद ग्रामीण से पता चला कि गांव के पुलिन चन्द्र दास के तालाब में किसी का अंग वस्त्र व चप्पल छोड़ा हुआ है। जिसे जानने और पहचानने को लेकर मैं तालाब के घाट 11.00 बजे पहुंचा, जहां तालाब के अंदर प्रवेश कर देखा कि भाई का शव तालाब के पानी में डूबा हुआ है।

अनन-फानन में उन्हें पानी से निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद डुमरिया थाना प्रभारी पंचम कुमार तिग्गा को सूचित किया गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जा में लिया गया और आगे की जांच में जुट गयी है। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं एक बेटी, एक बेटा को छोड़ गया है। हालांकि, वह शाम में घर से निकलने के बाद तालाब के पास कैसे पहुंच गया, इसकी जांच पड़ताल में पुलिस जुट गयी है। फोटो-8 तालाब में शव को देखते लोग।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।