Ghatsila News: शिविर में 12 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह
Ghatsila News: घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में जेएसएलपीएस की महिलाओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 12 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने इस पहले शिविर का समर्थन किया। कई प्रखंडों की महिलाएं शिविर में शामिल हुईं, जो सामूहिक रूप से समाज सेवा का योगदान दे रही हैं।

Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में शनिवार को अनुमंडल के सभी प्रखंडो के जेएसएलपीएस की महिलाओ की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 12 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। जेएसएलपीएस की महिलाओ की ओर से पहली बार आयोजित रक्तदान शिविर को प्रोत्साहित करने को ले विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन भी शिविर में पहुंचे थे। शिविर के आयोजन में संयुक्ता दास, नमिता रानी महतो, चंदना पातर, कविता भकत, मंजु रानी महतो, कविता पैरा, बबिता कुमारी, शांति महतो, निवेदिता भकत समेत घाटशिला, बहरागोड़ा, धालभूमगढ़, डुमरिया, मुसाबनी, गुड़ाबांदा एवं चाकुलिया की जेएसएलपीएस की महिलाएं मौजूद थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


