चुडिंदा पंचायत भवन : रक्तदाताओं को समिति ने सर्टिफिकेट व हेलमेट दिया
गालूडीह में चुडिंदा पंचायत भवन में शहीद सुनील महतो और प्रभाकर महतो की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट और हेलमेट दिए गए। समिति ने बताया कि कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें क्रिकेट टूर्नामेंट भी शामिल है।

गालूडीह। चुडिंदा पंचायत भवन में शहीद सुनील महतो और प्रभाकर महतो की स्मृति में उड़ीसा गोड़ा संरक्षण समिति के द्बारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्रह्मानंद बल्ड बैंक की टीम के सहयोग से आयोजित शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रक्तदाताओं को समिति ने सर्टिफिकेट और हेलमेट दिया गया। समिति की लोगों ने बताया कि शहीद सुनील महतो और प्रभाकर महतो की स्मृति में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। समिति के सुनील गोराई ने बताया कि मंगलवार से दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें कई टीमें भाग ले रही हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


