सागर व सायंतनी बने मास्टर और मिस एसएनएसवीएम

Feb 14, 2026 02:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मिश्रा और अन्य शिक्षकों ने किया। डॉ. मिश्रा ने अनुशासन और परिश्रम की महत्ता बताई। सागर बिषई और सायंतनी ब्रह्मा को मास्टर और मिस संत नंदलाल चुना गया।

सागर व सायंतनी बने मास्टर और मिस एसएनएसवीएम

घाटशिला। घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में शुक्रवार को कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास मिश्रा, प्रबंधिका शोभा गनेरीवाल, प्रशासक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार तथा वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डॉ. मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। विद्यालय की परंपरा के अनुसार, बेहतर प्रदर्शन और व्यक्तित्व के आधार पर सागर बिषई एवं सायंतनी ब्रह्मा को क्रमशः मास्टर एवं मिस संत नंदलाल चुना गया। अंकिता शील और इशिका कर ने अपने विदाई भाषण में विद्यालय में बिताए वर्षों के अनुभवों को साझा किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती सुमिता भट्टाचार्य, गुरशरण कौर, सायोनी दास, सैकत रॉय विद्युत वरण चंद्र, नेहा मजूमदार एवं सोमनाथ डे का विशेष योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;