जय गुरु सत्संग कमेटी ने 30 जरूरतमंदों को बांटा कम्बल
Nov 18, 2025 04:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
बहरागोड़ा प्रखंड के खेडुआ गांव में जयगुरु सत्संग कमेटी ने मंगलवार को 30 गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। कमेटी ने ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अन्य संस्थाओं से भी अपील की कि वे गरीबों की मदद करें। इस अवसर पर कई सदस्य उपस्थित थे।
बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खेडुआ गांव में ठंड व सर्द हवा से बचाव को लेकर मंगलवार को जयगुरु सत्संग कमेटी द्वारा 30 गरीब असहाय एवं अत्यंत जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कमेटी के सदस्यों द्वारा बताया गया की जिस तरह से ठंड व शीतलहर बढ़ रही है। उसे देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण की गई। अन्य संस्थाओं से भी अपील करते हुए करते हुए कहा कि इस ठंड में सबको आगे आकर गरीब व असहाय लोगों को सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर समेश कुमार,शक्ति पद बारीक़, मृत्युंजय खिलाड़ी,रतन राणा, सत्यवान नायक, सुदर्शन दीगर आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




