राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : अर्जुन मुंडा

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

घाटशिला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन अर्जुन मुंडा ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्र एवं संगठन के प्रति समर्पण का संकल्प लिया गया। मुंडा ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : अर्जुन मुंडा

घाटशिला। भारतीय जनता पार्टी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ रविवार को एक निजी रिसोर्ट, घाटशिला में हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन

प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र एवं संगठन के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।

अर्जुन मुंडा का संबोधन

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए समर्पित एक वैचारिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि आज देश अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन और विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। श्री मुंडा ने कहा कि प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं।

सामान्य प्रश्न

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का उद्घाटन कब हुआ?
यह उद्घाटन रविवार को घाटशिला में हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।