
जनसमस्याओं को लेकर भाजपा का धरना 4 को
भाजपा जमशेदपुर महानगर 4 सितंबर को जनसमस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना आयोजित करेगी। धरना टाटानगर रेलवे स्टेशन चौक के पास सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रशासन से आवश्यक...
जमशेदपुर। जनसमस्याओं को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर 4 सितंबर को एक दिवसीय धरना आयोजित करेगी। यह धरना टाटानगर रेलवे स्टेशन चौक स्थित शिव मंदिर के समीप सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसमें सुंदरनगर, घाघीडीह, बागबेड़ा, जुगसलाई और परसूडीह मंडल के कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्ष शामिल होंगे। धरना के दौरान भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से आगामी पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाओं के समुचित प्रबंध की मांग करेंगे। धरना की सफलता और रूपरेखा को लेकर गुरुवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह कदम उठाया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा हमेशा संघर्षरत रही है। यदि प्रशासन ने उचित कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




