
हर घर तिरंगा फहरा आजादी का उत्सव मनाएं : डॉ गोस्वामी
संक्षेप: सोमवार को भाजपा बहरागोड़ा मंडल ने हर घर तिरंगा अभियान पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने तिरंगे को आत्मसम्मान का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 से...
बहरागोड़ा, संवाददाता। सोमवार को भाजपा बहरागोड़ा मंडल की ओर से हर घर तिरंगा अभियान पर कार्यशाला का आयोजन आयोजित हुई। इसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी एवं जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इसमें डॉ गोस्वामी ने कहा तिरंगा हमारा आन, बान एवं शान है। तिरंगा हमारा स्वाभिमान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय झंडा फहराने का आह्वान किया है। डॉ गोस्वामी ने कहा कि हर घर तिरंगा फहराकर हम प्रत्येक गांव एवं कस्बे में आजादी का उत्सव धूमधाम से मनाएं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद हर देशवासी अपने वीर सैनिकों को नमन करता है।

जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव ने कार्यकर्ताओं सें 14 अगस्त को आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका दिवस के बारे में बताया। बैठक में 14 अगस्त को बहरागोड़ा में भव्य तिरंगा यात्रा निकालने की योजना बनाई गई। इस देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं महिलाओं को सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया जाएगा। बैठक में वरीय भाजपा नेता रंजीत बाला, जिला उपाध्यक्ष देबदत्त साव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीबत्स्य घोष, उत्पल पैरा, अपूर्व सुंदर दास, कबिन्द्र नाथ कुंडू, दिलीप साव, शांति गिरी, गोपाल सीट, दिबाकर शर्मा, प्रहल्लाद घोष, समीर नंदी, रंजीत कारेक आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




