राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगा भाजपा का धरना-प्रदर्शनराज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगा भाजपा का धरना-प्रदर्शन
बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर और कमल कांत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रभारी जिला मंत्री चन्दना मुर्मू ने सरकार के वादों की विफलता पर सवाल उठाया, जैसे धान का समर्थन मूल्य और पेयजल संकट। एक मांग पत्र भी बीडीओ को सौंपा गया।

बहरागोड़ा, संवाददाता। मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर एवं कमल कांत सिंह के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। जिसमें प्रभारी जिला मंत्री चन्दना मुर्मू ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देने, 450 रुपये गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने जैसे तमाम लोकलुभावने वादे कर सत्ता हासिल करने वाली यह सरकार अपने एक भी वादे को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए कहा कि बहरागोड़ा में सड़कों का हाल बेहाल है और ठेकेदार काम आधा-अधूरा छोड़कर भाग रहे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का भारी संकट गहरा गया है, क्योंकि जगह-जगह जल मीनारें और चापाकल के पाइप खराब पड़े हैं, यहां तक कि मौदा का जल मीनार भी पिछले तीन वर्षों से बंद है।
इन्हीं समस्याओं के विरोध में राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र बीडीओ केशव भारती के हाथों सौंपा गया। जिसमें जिला महामंत्री बापतू साव, वरिष्ठ नेता रंजीत बाला, काजल महाकुड, कृष्णा पाल, मंजुला पोलाई, मोमिता माईती, अमिता नायक, अपूर्व सुंदर दास, उत्पल पैरा, कवींद्र नाथ कुंडू, मिहिर दलाई, रंजीत कारक, गिरधारी कुंडू, देवदत्त दे, देव मंडल, नारायण मंडी, भवरंजन महतो, प्रबोध साव, दिलीप साव आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


