भाजपा पोटका मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

भाजपा पोटका मंडल ने हाता स्थित काली मंदिर परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष सनत कुमार सी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंदिर को स्वच्छ और सुंदर बनाया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता उपेन्द्रनाथ सरदार और युवा नेता गणेश सरदार भी शामिल हुए। इसका आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के सफल 12 वर्ष के उपलक्ष्य में किया गया।

भाजपा पोटका मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान

पोटका। भाजपा पोटका मंडल के शक्तिकेंद्र जुड़ी के द्वारा रविवार को हाता स्थित काली मंदिर परिसर में एक विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष सनत कुमार सी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान कर मंदिर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी मनोज कुमार सरदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश निर्देशानुसार आज भाजपा पोटका मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत आज इस मंदिर परिसर को पार्टी तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी साथ ही यहां के श्रद्धालुओं के साथ सफाई की गई।

मौके पर वरिष्ठ नेता उपेन्द्रनाथ सरदार, युवा नेता गणेश सरदार, पूर्व जिला मंत्री मनोज राम, मंडल महामंत्री गुलशन सरदार, महामंत्री पिन्टू पुरान, मनोज सरदार, सोमनाथ पाल और बापटू विश्वास सहित सभी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।