भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक
धालभूमगढ़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह की बैठक हुई, जिसमें संगठन विस्तार और पदाधिकारी चयन पर चर्चा की गई। डीसी ने जन समस्याओं के समाधान पर रणनीति बनाई। सदस्यों ने जनता की समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण का प्रस्ताव रखा। मौके पर तिरपाल देकर पीड़ित की मदद की गई।

धालभूमगढ़। भाजपा मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह ने धालभूमगढ़ संरक्षित वन विश्रामागार में संगठन विस्तार और पदाधिकारी चयन के लिए बैठक की। डीसी ने जन समस्याओं के समाधान और आक्रोश प्रदर्शन पर बातचीत कर रणनीति बनाई। प्रखंड की जन समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनका सूचीकरण किया गया। उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्र में जाकर जनता की समस्याओं को सुनने एवं उसके निराकरण का प्रस्ताव रखा गया। कार्यकर्ताओं से धरातल पर उतर कर पार्टी और प्रखंड स्तर के विकास के लिए काम करने की बात रखी गई। कोकपाड़ा में पीड़ित व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष की तरफ से एक तिरपाल दिया गया। मौके पर आकाश साहू, संजय सिंह, मनोज बिसोई, गीता मुर्मू आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


