Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsBJP Empowers Women Union Minister Anupriya Devi Highlights Women s Welfare Schemes in Ghatsila
भाजपा ने महिलाओं को दिया सम्मान, एनडीए प्रत्याशी को मिलेगी जीत : अन्नपूर्णा देवी

भाजपा ने महिलाओं को दिया सम्मान, एनडीए प्रत्याशी को मिलेगी जीत : अन्नपूर्णा देवी

संक्षेप:

घाटशिला में केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया अवसर दिया है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, जनधन खाते और पीएम आवास जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन में बदलाव की चर्चा की। विधायक नवीन जायसवाल ने सरकार पर महिलाओं के हक मारने का आरोप लगाया।

Nov 05, 2025 02:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला, संवाददाता। केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया अवसर दिया है। उज्ज्वला योजना, जनधन खाते, पीएम आवास, मातृ वंदना जैसी योजनाओं से करोड़ों महिलाओं का जीवन बदला है। देश की माताओं-बहनों का आशीर्वाद निरंतर मिलता रहा है, क्योंकि उन्होंने महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए ईमानदारी से काम किया है। जनता का यह आशीर्वाद घाटशिला विस चुनाव में भी एनडीए प्रत्याशी युवा नेता बाबूलाल सोरेन को मिलेगा। वह मंगलवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गालूडीह एवं धालभूमगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को विस्तार से बताया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महिलाओं का हक मार रही सरकार : नवीन वहीं, हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि घाटशिला में राज्य के बाहर की मुस्लिम महिलाओं के नाम को मंईयां सम्मान योजना से जोड़ दिया गया है, यह घाटशिला की महिलाओं के हक पर मार है। घाटशिला में बांग्लादेशी घुसपैठ लगातार बढ़ रहा है, जो यहां के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को सिर्फ भाजपा ही दूर कर रकती है। उन्होंने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में अधिक से अधिक मत देने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गगराई, विधायक शत्रुघन महतो सहित जिला एवं मंडल के भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।