
झामुमो के सोमेश और भाजपा के बाबूलाल आज करेंगे नामांकन दाखिल
घाटशिला विधान सभा उप चुनाव के पांचवें दिन भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन और झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन नामांकन दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य नेता सभा में उपस्थित रहेंगे। दोनों...
घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला विधान सभा उप चुनाव के पांचवें दिन शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन और झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन अनुमंडल कार्यालय में अपना-अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सोमेश सोरेन के नामांकन दाखिल करने के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री व विधायक के मौजूद रहने की संभावना हैं। नामांकन के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दाहीगोड़ा सकर्स मैदान में चुनावी सभा को भी दिन के डेढ़ बजे संबोधित करेंगे। इसे लेकर सकर्स मैदान में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। नामांकन को एतिहासिक बनाने को लेकर झामुमो कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी और बताया जा रहा है कि सभा में 8 से 10 हजार लोगों के आने की संभावना है।

वहीं, भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल के नामांकन सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहु, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, भानु प्रताप साहू, विधायक अमीत यादव, राम कुमार पाहन समेत भाजपा के कई विधायक मौजूद रहेंगे। भाजपा के सभा नामांकन के पूर्व ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में आयोजित होगी, इसे लेकर भी भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। दोनों की सभा व नामांकन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किया है। अनुमंडल कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को भारी पुलिस बल की तैनाती की जायेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




