बाइक और कार में टक्कर, दो घायल
धालभूमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर जोरशोल कटिंग के पास एक बाइक और कार की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बहादुर मांडी और राय मुनि मांडी के रूप में हुई है। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य...

धालभूमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर जोरशोल कटिंग के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक की टक्कर कार से हो गई। इसमें बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। इसके बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान दामपाड़ा लेदा निवासी बहादुर मांडी और राय मुनि मांडी के रूप में हुई है। दोनों लोग बिना हेलमेट के अपनी बाइक से दामपाड़ा से बहरागोड़ा अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी क्रम में कार (डब्ल्यू बी 08 ई 2439) से टक्कर हो गई। घटना के बाद सेवा ही धर्म ग्रुप के द्वारा हाइवे पेट्रोलिंग को सूचना दी गई। हाइवे पेट्रोलिंग की गाड़ी दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।