15- भिलाई पहाड़ी और धालभूमगढ़ ने जीते अपने अपने मैच

15- भिलाई पहाड़ी और धालभूमगढ़ ने जीते अपने अपने मैच

संक्षेप:

18वीं विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट: भिलाई पहाड़ी और धालभूमगढ़ ने अपने-अपने मैच जीतेझारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 18वीं विजय बोस

Dec 11, 2025 06:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

घाटशिला, संवाददाता। 18वीं विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट: भिलाई पहाड़ी और धालभूमगढ़ ने अपने-अपने मैच जीते झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 18वीं विजय बोस मेमोरियल पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच राखा कॉपर स्टेडियम में भिलाई पहाड़ी बनाम राखा के बीच और दूसरा वीणा पाणी स्टेडियम बहरागोड़ा में धालभूमगढ़ बनाम गालूडीह के बीच खेला गया। इसमें भिलाई पहाड़ी और धालभूमगढ़ की टीम ने अपने-अपने मैच जीते। राखा कॉपर स्टेडियम मैच का विवरण राखा कॉपर स्टेडियम में भिलाई पहाड़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन बनाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भिलाई की ओर से चिरंजीत प्रधान ने 49 गेंदों में 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से सर्वाधिक 84 रन की पारी खेली। वहीं, बृहस्पति महतो ने 26 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 30 रन का योगदान दिया। राखा की ओर से गेंदबाजी में रीवा नाथ रजक ने 5 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट और अभिषेक चौधरी ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जवाबी पारी खेलने उतरी राखा की टीम 26.5 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 148 रन ही बना सकी। यह मैच भिलाई पहाड़ी ने 53 रन से जीत लिया। राखा की ओर से बल्लेबाजी में कुश भारद्वाज ने 30 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 30 रन और आयुष गुप्ता ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों की मदद से 25 रन बनाए। भिलाई पहाड़ी की ओर से गेंदबाजी में परवीन के पटेल ने 6 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट और संजय टुडू ने 4.5 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। इस मैच के लिए मैन ऑफ द मैच चिरंजीत प्रधान को चुना गया। मैच के अंपायर अभिजीत दास और संदीप मिश्रा एवं स्कोरर रायनीता हापड़गरा रहे। वीणा पाणी स्टेडियम मैच का विवरण वीणा पाणी स्टेडियम बहरागोड़ा में हुए दूसरे मैच में धालभूमगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर के मैच में गालूडीह की टीम 22 ओवर में 10 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। गालूडीह की ओर से जलेश्वर ने 21 गेंद में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 40 रन और राज ने 16 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 21 रन बनाए। धालभूमगढ़ की ओर से गेंदबाजी में आसिफ अली ने 5 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट, सूरज ने 4 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट और लियाकत अली ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धालभूमगढ़ की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 135 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। लियाकत अली ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 46 रन और अभयदीप ने 30 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 30 रन बनाए। गालूडीह की ओर से गेंदबाजी में रित कुमार ने 1 ओवर में 4 रन देकर 1 विकेट और जलेश्वर ने 5 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट चटकाए। मैच का मैन ऑफ द मैच लियाकत अली को घोषित किया गया। मैच के अंपायर अफाक आलम और शंकर पाल एवं स्कोरर मनोज पाठक रहे। आज का मैच राखा कॉपर स्टेडियम में सुरदा बनाम काशिदा बी के बीच वीणा पाणी स्टेडियम बहरागोड़ा में धालभूमगढ़ बनाम बहरागोड़ा बी के बीच मैच