Bharagora BJP Leader Ashish Mahapatra Joins Jharkhand Mukti Morcha Major Setback for BJP बड़शोल भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष आशीष महापात्र ने थामा झामुमो का दामन, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsBharagora BJP Leader Ashish Mahapatra Joins Jharkhand Mukti Morcha Major Setback for BJP

बड़शोल भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष आशीष महापात्र ने थामा झामुमो का दामन

बहरागोड़ा के भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आशीष महापात्र ने झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होकर भाजपा को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सिद्धांतों से भटक गई है। विधायक समीर कुमार महंती की...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाMon, 8 Sep 2025 04:05 PM
share Share
Follow Us on
बड़शोल भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष आशीष महापात्र ने थामा झामुमो का दामन

बहरागोड़ा।बहरागोड़ा भाजपा पार्टी के बड़शोल मंडल के पूर्व अध्यक्ष आशीष महापात्र ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया है। इस कदम को क्षेत्र में भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। आशीष महापात्र बड़शोल में भाजपा के एक सक्रिय और कद्दावर नेता थे। उन्होंने एक समारोह में विधायक समीर कुमार महंती की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और राज्य के विकास कार्यों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अब अपने सिद्धांतों से भटक गई है और जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है।

उनके झामुमो में शामिल होने से बड़शोल और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। झामुमो के नेताओं ने आशीष महापात्र का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और संगठन क्षमता से पार्टी को लाभ मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।