बंग उत्सव को सफल बनाने को लेकर बांग्ला भाषा प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित
धालभूमगढ़ में बांग्ला भाषा प्रतिनिधियों की बैठक हुई। अध्यक्ष हर प्रसाद सिंह सोलंकी ने बताया कि 8 मार्च को घाटशिला में तीन राज्यों का सम्मेलन होगा। बांग्ला भाषा की पढ़ाई में कमी पर चिंता जताई गई। कार्यक्रम में स्थानीय साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा और युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास होगा।

धालभूमगढ़, संवाददाता। पावड़ा नरसिंहगढ़ के ग्राम प्रधान विशाल चंद्र नामाता के कार्यालय में बांग्ला भाषा प्रतिनिधियों की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता हर प्रसाद सिंह सोलंकी ने की। बांग्ला भाषा समिति ने तीन राज्यों के बंगला भाषाओं की एक सम्मेलन 8 मार्च को घाटशिला के सर्कस मैदान में होना सुनिश्चित किया है। जिसमें बंग उत्सव में कोलहान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। केंद्रीय बंग भाषा समिति के अध्यक्ष तापस कुमार चटर्जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा झारखंड राज्य का निर्माण होने के बाद बांग्ला भाषाओं के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। विद्यालय में बांग्ला भाषा की पढ़ाई, किताब, एवं शिक्षकों की भारी कमी देखी जा रही है।
बच्चे अपने पूर्वजों और समाज के मार्गदर्शकों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी संग्रहित नहीं कर पा रहे हैं। समाज अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। बंगाली समाज को अपने समाज के उत्थान पर विचार करना होगा। सदस्यों ने वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए आगामी 8 मार्च को तीन राज्यों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अपनी मजबूत उपस्थिति के संबंध में विचार किया। उन्होंने कहा समाज के उत्थान के लिए बंगभाषा के साहित्यकारों, रचनाकरो की रचनाओं के लिए नि:शुल्क स्टॉल लगाने की व्यवस्था रहेगी। जिससे रचनाओं एवं साहित्य का प्रचार प्रसार तथा विक्रय हो सकेगा और युवा वर्ग अपनी संस्कृति एवं गुरुजनों तथा मार्गदर्शकों की रचनाओं को जान सकेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय साहित्यकारों के रचनाकारों एवं कलाकारों को सम्मान के साथ स्थान दिया जाएगा। सारेगामा चैंपियन सौम्या चक्रवर्ती एवं झूमर गायिका पियु महतो समारोह में अपना कला प्रदर्शन करेगी। मौके पर ग्राम प्रधान विशाल चंद्र नामाता, कंचन कर, पूलक नामता, तपन सेन, बापी बनर्जी, मनोरंजन नामता, सूरज मंडल, अजीत रुईदास, प्रदीप कुमार राय, कल्याण साहू, वासुदेव सिंह, संतोष मानना एवं समाज के अनेक लोग उपस्थित थे। फोटो-15 सम्मेलन को लेकर पोस्टर दिखाते अतिथि।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



