Ghatsila News: बीडीएसएल सरस्वती शिशु मंदिर में सलाद डे मना
हिन्दुस्तान, घाटशिला
Ghatsila News: घाटशिला के बीडीएसएल सरस्वती शिशु मंदिर के एक्टिविटी हॉल में शनिवार को छोटे बच्चों के लिए सलाद डे आयोजित किया गया। बच्चों ने सुभाष, श्रीकृष्ण, विवेकानंद, अर्जुन और अभिमन्यु नामक पांच समूहों में भाग लिया। आचार्याओं ने समूहों का मार्गदर्शन किया। अभिभावकों ने निर्णायक के रूप में सजी हुई सलाद की थालियों का निरीक्षण किया और बच्चों से उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री के बारे में पूछा।

Ghatsila News: घाटशिला। शनिवार के दिन बीडीएसएल सरस्वती शिशु मंदीर के एक्विटी हाल में छोटे बच्चों के बीच सलाद डे मनाया गया। बच्चों को 5 ग्रुप सुभाष, श्रीकृष्ण, विवेकानंद, अर्जुन व अभिमन्यु में बांटा गया था। जिसके प्रभारी आचार्या मल्लिका, वंदना, निकिता , नीतू व सिमरन क्रमश थी। सभी बच्चे अपनी सजी हुई सलाद की थाली के साथ अपने ग्रुप प्रभारी के साथ बैठे थे। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावक गौतम कुमार, निलादारी शेखर महतो, ज्योतसना महतो, सुशील कुमार महतो, शिल्पा इंद्री कार्यक्रम की जज बनाये गए। सभी अभिभावक घूम घूम कर सभी ग्रुप के द्वारा आकर्षक रूप से सजाये गए 'सलाद ' का निरीक्षण किया व बच्चों से सलाद में उपयोग हुई चीजों की जनकारी ली।

