चाकुलिया में धूमधाम से मना बकरीद का त्योहार

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

चाकुलिया में बकरीद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने ईदगाह में नमाज अदा की और एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए अलर्ट रहने की व्यवस्था की। इस अवसर पर क्षेत्र के कई लोग उपस्थित थे।

चाकुलिया में धूमधाम से मना बकरीद का त्योहार

चाकुलिया: चाकुलिया में गुरुवार को कुर्बानी का त्यौहार बकरीद धूमधाम तथा आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनाया गया। बकरीद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। चाकुलिया के ईदगाह में गुरुवार की सुबह 7 बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। ‌मौलाना मोहम्मद अजीज ने बकरीद की नमाज अदा करवाई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर बकरीद का मुबारकबाद दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार, एएसआई पीतांबर मंडल और चमा उरांव भी ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मो गुलाब,मोहम्मद साजिद, हैदर अली,असगर खान, फजरुल रहमान,मिन्हाज अख्तर,मो अफजल,मो डब्लू समेत मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।