चाकुलिया: बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

चाकुलिया थाना में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। एसडीपीओ अजित कुमार कुजूर की अध्यक्षता में सभी ने पर्व को आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया। बैठक में बिजली और पानी की व्यवस्था पर जोर दिया गया और प्रशासन को हर स्थिति में सतर्क रहने के लिए कहा गया।

चाकुलिया: बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

चाकुलिया थाना में शनिवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक घाटशिला के एसडीपीओ अजित कुमार कुजूर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी ने आपसी एकता और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का निर्णय लिया। बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि पर्व के मद्देनजर बिजली और पानी की व्यवस्था दुरूस्त रखी जाए। ताकि पर्व में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। बैठक में एसडीपीओ अजित कुजूर ने कहा कि बकरीद के दिन प्रशासन सेवा के लिए सतर्क रहेगा। सोशल मीडिया के फेक न्यूज को नजर अंदाज करें और प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी एकता और भाईचारा के साथ मनाएं।

उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की जानकारी मिले तो इसकी सूचना पुलिस को दें। बैठक को बीडीओ आरती मुंडा ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन रविन्द्र नाथ मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन थाना प्रभारी राजेश कुमार ने किया। मौके पर नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, उप प्रमुख कविता साव,वार्ड पार्षद शतदल महतो,मौसमी मल्लिक,दिनेश सिंह,मो साजिद, मुरारी लाल शर्मा, रामाकांत शुक्ला, समीर दास, टुलु साव,मिन्हाज अख्तर,अमित भारतीय,हैदर अली,पतित पावन दास,रसीद खान समेत अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।