वादे खिलाफी और जनसमस्याओं के खिलाफ प्रखंड कार्यालय के समीप भाजपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

बहरागोड़ा में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन हुआ। जिला मंत्री चन्दना मुर्मू ने सरकार पर वादे न पूरे करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि स्थानीय सड़कों की स्थिति खराब है और पेयजल संकट भी गहरा गया है। इसके विरोध में राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा गया।

वादे खिलाफी और जनसमस्याओं के खिलाफ प्रखंड कार्यालय के समीप भाजपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ा।मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर एवं कमल कांत सिंह के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

धरना-प्रदर्शन की मुख्य बातें

जिसमें बतौर प्रभारी उपस्थित जिला मंत्री चन्दना मुर्मू ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 3200 रुपया प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देने, 450 रुपया गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने जैसे तमाम लोकलुभावन वादे कर सत्ता हासिल करने वाली यह सरकार अपने एक भी वादे को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए कहा कि बहरागोड़ा में सड़कों का हाल बेहाल है और ठेकेदार काम आधा-अधूरा छोड़कर भाग रहे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का भारी संकट गहरा गया है क्योंकि जगह-जगह जल मीनारें और चापाकल के पाइप खराब पड़े हैं, यहाँ तक कि मौदा का जल मीनार भी पिछले तीन वर्षों से बंद है।

मांग पत्र का सौंपना

इन्हीं जनविरोधी नीतियों और समस्याओं के विरोध में आज महामहिम राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र बीडीओ केशव भारती के हाथों सौंपा गया। जिसमें जिला महामंत्री बापतू साव,वरिष्ठ नेता रंजीत बाला, काजल महाकुड,कृष्णा पाल, मंजुला पोलाई, मोमिता माईती, अमिता नायक,अपूर्व सुंदर दास, उत्पल पैरा, कवींद्र नाथ कुंडू, मिहिर दलाई, रंजीत कारक, गिरधारी कुंडू, देवदत्त दे, देव मंडल, नारायण मंडी, भवरंजन महतो, प्रबोध साव, दिलीप साव, शांति गिरी, राजू महतो, मनोज पाल, निरंजन धारिया, महादेव बैठा, टूना नायक और जगन्नाथ नायक सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

धरना-प्रदर्शन किसने आयोजित किया?
धरना-प्रदर्शन भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर एवं कमल कांत सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।