आज बहरागोड़ा के मेधावी छात्र-छात्राओं को राज्यपाल करेंगे सम्मानित, तैयारी पूरी

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

बहरागोड़ा में 10 जून को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष गंगवार होंगे। यह कार्यक्रम शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की एक महत्वपूर्ण परंपरा बन चुका है।

आज बहरागोड़ा के मेधावी छात्र-छात्राओं को राज्यपाल करेंगे सम्मानित, तैयारी पूरी

बहरागोड़ा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के संरक्षण में पिछले 12 वर्षों से आयोजित होने वाला प्रतिभा सम्मान समारोह इस वर्ष भी भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 10 जून को प्रातः 10 बजे देव वाटिका, बहरागोड़ा में आयोजित होगा। इस संबंध में देव वाटिका में आयोजित तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. गोस्वामी ने बताया कि समारोह में बहरागोड़ा प्रखंड के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष गंगवार होंगे, जो अपने कर-कमलों से विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

डॉ. गोस्वामी ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करना तथा अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर परिणाम के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद संस्था द्वारा लगातार 12 वर्षों से आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में शिक्षा, प्रतिभा और उत्कृष्टता के सम्मान की एक महत्वपूर्ण परंपरा बन चुका है।उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। बैठक को समाजसेवी अर्धेंदु प्रहराज, देवाशीष दास, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, वरीय भाजपा नेता सुमन कल्याण मंडल, रंजीत बाला तथा देवदत्त साव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया। बैठक में श्रीवत्स घोष, भूपति नायक, उत्पल पैड़ा, बृजेश मिश्रा, दुर्गा गिरी, पीकलू घोष, देवू सीट, राजू महतो, दिवाकर शर्मा, काजोल महाकूड़, अर्चना दास, झुमा नायक, मंजूला पोलाई, सरोज दास, अपूर्व सुंदर दास, आशुतोष माइति, मिंटू साव, मिहिर दलाई, शांति गिरि, भूपेन नायक, विमान जेना, गिरिधारी कुंडु, पंकज माइति, प्रवीर माइति, अमित कर, मुरलीधर पोलाई, सरोज महंती समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।