जगन्नाथपुर चौक से लोधनबानी गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क वर्षों से बदहाल, ग्रामीण कर रहे मरम्मत का इंतजार

Feb 18, 2026 03:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

बहरागोड़ा प्रखंड की मुख्य सड़क जगन्नाथपुर चौक से लोधनबानी गांव को जोड़ने में जर्जर हो चुकी है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से मरम्मत की गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरसात में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

जगन्नाथपुर चौक से लोधनबानी गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क वर्षों से बदहाल, ग्रामीण कर रहे मरम्मत का इंतजार

बहरागोड़ा।विकास के दावों के बीच बहरागोड़ा प्रखंड की एक महत्वपूर्ण संपर्क सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक से लोधनबानी गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इस कदर जर्जर हो चुकी है कि अब यह राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। आलम यह है कि सड़क पर डामर का नामोनिशान मिट चुका है और उसकी जगह जानलेवा गड्ढों ने ले ली है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण कई वर्ष पहले हुआ था, लेकिन एक बार बनने के बाद विभाग इसे भूल गया। समय पर मरम्मत न होने के कारण सड़क पूरी तरह टूट चुकी है।

स्थानीय ग्रामीणों—मानस महाली, जयराम महाली, मानिक सिंह और रवीन्द्र दास ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस समस्या को लेकर प्रखंड स्तर के अधिकारियों से लेकर माननीय मंत्री तक गुहार लगा चुके हैं। हर बार उन्हें केवल 'जल्द काम शुरू होने' का आश्वासन देकर टाल दिया जाता है, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बरसात के मौसम में होती है, जब सड़क के बड़े-बड़े गड्ढे पानी से लबालब भर जाते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;