बहरागोड़ा से 20 किलों गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
संक्षेप: घाटशिला के बहरागोड़ा बस स्टैंड पर पुलिस ने शनिवार रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 20 किलो 50 ग्राम गांजा मिला। आरोपी दीपेंद्र सोमानी ने बताया कि वह गांजा खड़गपुर से लाया था। बहरागोड़ा थाना में NDPSA एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घाटशिला : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बहरागोड़ा बस स्टैंड पर एक व्यक्ति को बहरागोड़ा पुलिस ने शनिवार की रात लगभग 11 बजे गिरफ्तार किया गया। मामले को लेकर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने घाटशिला थाना में प्रेसवार्ता आयोजित कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खड़गपुर की ओर से बस में एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा लेकर बहरागोड़ा बस स्टैंड आने वाला है। दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजाराम मुंडा के नेतृत्व में छापामारी की गई छापामारी के क्रम में बस स्टैंड पर एक व्यक्ति को बोरा लिए हुए देखा है जिसके पास पहुंचने पर वह घबरा गया और वहां से भागने का प्रयास किया उनकी उपस्थिति पुलिस बल के सहयोग से व्यक्ति को पकड़ा गया।

पकड़ा गया व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम दीपेंद्र सोमानी रेलवे मार्केट गोल बाजार खड़गपुर का रहने वाला बताया। पकड़ा गया व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक बोरा में 20 किलो 50 ग्राम गांजा पाया गया है साथ ही एक एंड्रॉयड फोन, नगद 540 रुपया पाया बरामद कर जप्त कर लिया गया है। गांजा के संबंध में पूछे जाने पर आरोपी ने बताया कि खड़गपुर के दिवाकर दुबे से लेकर बहरागोड़ा बस स्टैंड में घाटशिला के सुनील नामक व्यक्ति को गंजा देने के लिए लाया था। इस संबंध में बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 77/25 धारा (b)ii(c) NDPSA Act दर्ज किया गया है। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुजूर पुलिस अवर निरीक्षक थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, एसआई राहुल कुमार, सोमराज उरांव, सुकांत झा सहित अन्य जवान शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




