गैस की किल्लत पर विधायक ने एमओ को दिया निर्देश

Apr 08, 2026 02:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने चाकुलिया और गुड़ाबांदा में रसोई गैस की कमी को लेकर बैठक की। विधायक ने गैस आपूर्ति की अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी और समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया।

गैस की किल्लत पर विधायक ने एमओ को दिया निर्देश

चाकुलिया। बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में रसोई गैस की हो रही किल्लत को लेकर बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने पहल करते हुए बहरागोड़ा, चाकुलिया एवं गुड़ाबांदा के मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) के साथ मंगलवार को बैठक की। बैठक के दौरान विधायक ने गैस आपूर्ति में हो रही अनियमितताओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए और समय पर गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

साथ ही शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने का भी निर्देश दिया गया। विधायक ने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।